खोरहंसा चौकी पर सिंघम का स्वागत

अपनी मेहनत व तेजतर्रारी के लिये पूरे जनपद में हैं मशहूर

मनोज मौर्य 

गोण्डा। जिले के खोरहंसा चौकी पर नवागत चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार सिंह का पुलिस कर्मियों समेत कस्बे के लोगों ने जोरदार स्वागत किया।
कृष्ण कुमार सिंह अपनी मेहनत व तेज तर्रारी के लिये पूरे जनपद में सिंघम के नाम से जाने जाते हैं। नवागत प्रभारी श्री सिंह  जितेन्द्र वर्मा के स्थान पर यहाँ नियुक्त किये गये हैं वहीं श्री वर्मा को बभनान चौकी का प्रभार मिला है।
इससे पूर्व नवागत प्रभारी सिविल लाइन्स, रोडवेज,करनैलगंज कस्बा,गुरूनानक चौराहा ,पाण्डेय बाजार व माधवपुर के चौकी प्रभारी रहे हैं। कृष्ण कुमार सिंह का नाम ही अपराधियों में खौफ के लिये काफी है।उनके सिविल लाइन्स व पाण्डेय बाजार तथा बस अड्डा चौकी पर रहने के दौरान चोरी, उचक्कई आदि की घटनायें पूरी तरह बंद हो गईं थीं। अपनी मिलनसार छवि के चलते वह जहाँ भी रहे क्षेत्र के लोगों के लिये प्रिये बने रहे।बहरहाल कृष्ण कुमार सिंह के खोरहंसा चौकी प्रभारी बनने पर वहाँ के आम लोगों ने खुशी जताई है तथा उम्मीद जताई है कि,यह क्षेत्र भी उनके पूर्व चौकी क्षेत्रों की तरह अपराध मुक्त बनेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ