मनोज मौर्य
गोण्डा। जिले की वजीरगंज पुलिस ने हजारों की चोरी के माल के साथ दो अऩ्तर्जनपदीय चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गिरिफ्त में आये चोरों के पास से दो अवैध असलहों को बरामद किया है।
इस बावत जानकारी देते हुये पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि,
बीती रात्रि वजीरंगज थाने की एस आई श्याम सुन्दर शर्मा अपने सहयोगियों के साथ रात्रि गस्त पर थे। तभी मुखबिर की सूचना पर तुर्काडीहा स्थित नहर की पुलिया से बाइक से गुजर रहे दो संदिग्ध लोगों बिरहमतपुर डिहवा निवासी गयाप्रसाद गुप्ता पुत्र शिवनारायण व बभनी निवासी आनंद मिश्रा पुत्र नंदकुमार को रोक कर पूछताछ करना चाहा तो वह भागने लगे । जिसे थोड़ी दूर पर घेरकर पकड़ लिया व तलाशी के दौरान उनके पास से एक अवैध तमंचा ,कारतूस व चाकू बरामद हुआ।पूछताछ के दौरान जानकारी हुई कि,वह अंतर्जनपदीय चोर गिरोह के सदस्य हैं व आसपास के इलाके समेत कुछ दिन पूर्व जमलापुर बाजार में एक दुकान में भी चोरी की थी।
व 1 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद किया।
पुलिस की पूछताछ में उन्होंने यह भी बताया कि,वे भिन्न -भिन्न जनपदो वाहन चोरी कर उनका नम्बर प्लेट बदलकर बेच देते हैं तथा यह मोटरसाईकिल जनपद कुशीनगर से चुराई थी जिसका नम्बर प्लेट बदल कर वे लोग इसे इस्तेमाल कर रहे थे।


0 टिप्पणियाँ