मनोज
गोंडा। जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत मण्डी समिति में स्थित सब्जी मण्डी में सब्जी खरीदने आये व्यक्ति की बाइक चोर उठा ले गये।सब्जी खरीदकर वापस लौटे व्यक्ति को जब अपनी बाइक नहीं दिखी तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
मिली जानकारी के मुताबिक नकहा बसन्त गांव निवासी वीरेन्द्र द्विवेदी पुत्र भवानी प्रसाद द्विवेदी द्वारा पुलिस को दिये अपनी तहरीर में बताया कि ,गुरूवार को वह सब्जी मण्डी में सुबह सब्जी खरीदने आया था,वहीं एक दुकान पर बाइक खड़ी करके सब्जी खरीदने लगा। इसी दौरान मौका पाकर किसी चोर ने उसकी बाइक चुरा ली। काफी खोजने पर जब बाइक नहीं मिली तो पीड़ित द्वारा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।


0 टिप्पणियाँ