गोण्डा। जिले के नगर कोतवाली थानाक्षेत्र के सिविल लाइन्स इलाके में पीएनबी के बगल स्थित एक अंग्रेजी शराब की दुकान में बीते मंगलवार की रात अज्ञात चोर ने दुकान का ताला खोल उसके अंदर काउंटर के गल्ले से उसमें बिक्री के रखे 1 लाख 30 हजार रूपये चुरा लिये।इस दौरान चोरी की यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी।दुकान मालिक की तहरीर पर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है।
नगर कोतवाली पुलिस को दिये अपने तहरीर में जनपद बहराइच के जरवलरोड की रहने वाली दुकान मालिक सुमन जायसवाल ने बताया कि,उनकी सिविल लाइन्स के निकट पंजाब नेशनल बैंक के बगल अंग्रेजी शराब की दुकान है।रोज की तरह सोमवार को वह दुकान के गल्ले में उस दिन की बिक्री के 1लाख 30 हजार रूपये छोड़ कर दुकान बंद कर अपने घर चली गईं थी।मंगलवार को जब वह 10 बजे दुकान खोलने पहुँची तो देखा उसका शटर कटा हुआ था।जब वे शटर उठाकर अंदर गईं तो तो देखा उसके गल्ले में रखे रूपये उसमें नहीं थे।उन्होंने दुकान में लगी सीसीटीवी को देखा तो उसमें एक चोर द्वारा गल्ले से रूपये निकालता नजर आया।
बहरहाल कोतवाल पंकज सिंह द्वारा चोरी की इस घटना की जांच की जा रही है।उन्होंने बताया कि, जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होगा।


0 टिप्पणियाँ