संदिग्ध अवस्था में पेंड़ से लटका युवक का शव मिला


मनोज मौर्य 

गोण्डा। जिले के खरगूपुर थानाक्षेत्र के एक गाँव में गुरूवार सुबह एक युवक का पेड़ से लटकता हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई।खेत की ओर जा रहे ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को पेंड़ से उतारकर कब्जे में लिया व अन्य जरुरी कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु मुख्यालय भेज दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक सुसगंवा गाँव निवासी कालिया पुत्र मस्तानी का गाँव से बाहर स्थित बाग में आम के पेड़ पेंड़ से लटकता संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से गांव व आसपास सनसनी फैल गई। सुबह जब गाँव के लोग उस तरफ से गुजरे तो उन्हें इसके बारे में पुलिस को सूचित किया।बहरहाल पुलिस इस घटना में हत्या व आत्महत्या में उलझी हुई है।
क्षेत्राधिकारी लक्ष्मी कांत गौतम ने जानकारी दी कि, जांच पड़ताल की जा रही है।यह हत्या है या आत्महत्या पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ हो पायेगा। हालांकि अभी इस बारे में परिजनों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ