दरोगा ने किया जबरन सुलह कराने का प्रयास ,नहीं मानी तो दी धमकी
मनोज मौर्य
गोण्डा। जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत दर्जीकुंआ चौकी पर तैनात एक सिपाही पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा को दिये अपने शिकायती पत्र में बताया कि,दर्जी कुआं चौकी पर तैनात सिपाही रंजीत कुमार ने उससे शादी का वादा करके उसके साथ पिछले कई महीनों से रेप कर रहा है।जब उसने उससे शादी करने के लिये कहा तो उसने मना कर दिया।जब इसकी शिकायत उसने कोतवाली में कि,तो वहाँ तैनात दरोगा संजीव कुमार वर्मा द्वारा पहले जबरन सुलह करने का दबाव बनाया। जब वह नहीं मानी तो उन्होंने उसे धमकाया।
बहरहाल अपने अजब-गजब कारनामों के लिये पहले से ही मशहूर पुलिस के लिये यह कोई अनोखा मामला नहीं है।
हालांकि अब पुलिस अधीक्षक इसपर क्या कार्यवाही करते हैं यह देखने की बात है।


0 टिप्पणियाँ