मनोज
गोण्डा ।शनिवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक उपेन्द्र कुमार अग्रवाल द्वारा बहराइच जनपद के पयागपुर थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिसमें डीआईजी द्वारा महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों से हेल्प डेस्क पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी तथा निस्तारित प्रकरणों में पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही के फीडबैक हेतु शिकायतकर्ताओं से जरिये फोन वार्ता की गयी।
इस दौरान उन्होंने हेल्प डेस्क पर तैनात आरक्षी को वहाँ प्राप्त होने वाली शिकायतों एवं निस्तारण आदि से सम्बन्धित सूचनाओं को अंकित करने एवं रिकार्ड सुरक्षित रखने हेतु निर्देशित किया ।
इसके उपरान्त उन्होंने थाना कार्यालय का निरीक्षण कर अपराध रजिस्टर/ग्राम अपराध रजिस्टर को देखा एवं थाना क्षेत्र के सभी अपराधियों के ब्यौरे के अद्यतनीकरण के निर्देश दिये।
डी आई जी ने थाने पर लगे सोलर सिस्टम खराब दशा मे पाये जाने पर प्रभारी को अतिशीघ्र सही कराने के निर्देश दिये।
उन्होंने थाना आवासों एवं बैरकों का निरीक्षण कर नियमित साफ-सफाई रखने के निर्देश देने के साथ थाना बाउंड्रीवाल की स्थिति खराब पाये जाने पर बाउण्ड्रीवाल की मरम्मत कराये जाने के भी निर्देश दिये ।
डी आई जी द्वारा आगामी विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत थाना स्तर पर की जाने वाली तैयारियों के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा पूर्व के चुनावों से सम्बन्धित मुकदमों में नामित अभियुक्तों,पुलिस मुजाहमत के मुकदमों में नामित अभियुक्तों के विरुद्ध भी 107/116,116 (3) सीआरपीसी के अन्तर्गत भारी धनराशि से पाबंद कराए जाने के निर्देश दिये गये तथा जिला बदर की कार्यवाही किये जाने के लिये प्रभारी को निर्देशित किया। उन्होंने गैरजमानती वारण्टों का शत-प्रतिशत तामिला कराया जाने तथा कराये गये तामिला की प्रतिदिन की रिपोर्ट सम्बन्धित को उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिये।
इसी के साथ उन्होंने चुनाव से संबंधित 19 बिंदु की सूचना सम्बन्धी रजिस्टर को पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये।
डी आई जी ने थाना दिवस रजिस्टर एवं महिला हेल्प डेस्क पर निस्तारित प्रकरणों को सिलसिलेवार पत्रावली पर रखने हेतु निर्देशित किया गया। मुकदमा अपराध संख्या 389/2021 धारा-302,201 आईपीसी प्रकऱण के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी तथा प्रकरण के शीघ्र अनावरण हेतु निर्देशित किया गया ।
डी आई जी द्वारा अवैध कटान व अवैध खनन के प्रकरणों में सख्ती बरतनें व खनन विभाग के साथ मिलकर अभियान चलाये जाने के भी निर्देश दिये गये।


0 टिप्पणियाँ