विदेश भेजने व नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी,शिकायत

दर्जन भर से अधिक लोगों 30/30 हजार लेकर पकड़ाया टिकट की फोटोकाॅपी

मनोज 

गोण्डा। विदेश भेजने व नौकरी दिलाने के नाम पर दिल्ली निवासी एक व्यक्ति द्वारा युवक से 30 हजार रूपये ठगने का मामला सामने आया है।पीड़ित युवक ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। मामला जनपद के वजीरगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत चंदापुर गाँव का है ।जहाँ के रहने वाले युवक अमरजीत निषाद पुत्र शेषराम निषाद ने पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा को दिये अपने शिकायती पत्र में बताया कि,दक्षिणी दिल्ली के ओखला फेज -1के रहने वाले बदरे आलम पुत्र मो.जावेद ने उसे व गाँव के राम गिरीश पुत्र नेकी राम ,रूपचंद पुत्र लल्लन,राम विलास पुत्र रामदास, पावू पुत्र राम अचल व अन्य 12 लोगों से विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 30/30 हजार रूपये की मांग की जिसे उन्हें लखनऊ के अलीगंज निवासी

अरुण कुमार सिंह नाम के व्यक्ति के
आईसीआईसीआई बैंक के खाता संख्या 032501516811 व मो. जावेद के एसबीआई के खाता संख्या 34193260090 अली गंज शाखाओं में ट्रांसफर कराया।जिसे ठगी के शिकार पीड़ितों ने वजीरगंज के एसबीआई मिनी ब्रान्च से अनलाइन ट्रांसफार्मर किया जिसकी रसीद भी उनके पास है।इसके बाद उन लोगों ने सभी को लखनऊ बुलाकर उन्हें लखनऊ से कुवैत तक हवाई जहाज के टिकट की फोटोकापी देकर उनका पासपोर्ट अपने पास रखकर सभी से संपर्क बंद कर दिया।बहरहाल अब पुलिस इस मामले में क्या कार्यवाही करती है यह भविष्य के गर्भ में है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ