गोण्डा-विजयी प्रतिभागियों को पुरुस्कृत किया

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत चित्रकला, लेखन व क्विज़ प्रतियोगिता का हुआ था आयोन

मनोज मौर्य

गोण्डा। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत बीते कुछ दिनो पूर्व माध्यमिक व उच्च शिक्षण संस्थानों के छात्रों की अनलाइन चित्रकला,लेखन व क्विज़ प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को मंगलवार को आरटीओ कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में संयुक्त रूप से एआरटीओ(प्रशासन) बबिता वर्मा व आचार्य नरेन्द्र देव कृषी महाविद्यालय के डा.सुरेन्द्र पाण्डेय द्वारा पुरस्कृत किया गया।

इस प्रतियोगिता में माध्यमिक स्तर के छात्रों अभिषेक भारती ,सुहानी नाग,अरूण कुमार मौर्य को विभिन्न श्रेणी की चित्रकला में क्रमशः प्रथम ,द्वितीय व तृतीय श्रेणी में  3 हजार,2 हजार व 3 हजार का नगद पुरुस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । इसी तरह लेखन में स्नेहा कश्यप, तनु पाण्डेय व सूरज कश्यप तथा क्विज़ प्रतियोगिता में शुभम् मिश्रा, नूरसवा व फहीम अंसारी पुरुस्कृत हुये।
इसी तरह उच्च शिक्षा के विजयी प्रतिभागियों में चित्रकला में तनु पाण्डेय,ममता चौधरी व रूखसाना को प्रथम ,द्वितीय व तृतीय श्रेणी में क्रमशः 5 हजार, 3 हजार व 2 हजार के चेक के साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।इसी के साथ लेखन में आराध्या मिश्रा ,रेखा जायसवाल व अरविंद कुमार सोनी तथा क्विज़ में आदर्श त्रिपाठी, सोनल त्रिपाठी व अंकित कुमार पुरुस्कृत हुये।
इस अवसर पर एआरटीओ बबिता ने विजयी प्रतिभागियों को उज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम के संचालन कर्ता यात्री कर अधिकारी शैलेन्द्र तिवारी रहे। इस अवसर पर आर.आई. संजय कुमार, सभाजीत त्रिपाठी, अतुल मौर्य, सरफराज,लवकुश सिंह व शुशील भट्ट आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ