नवाबगंज (गोंडा) क्षेत्र के फत्तेपुर गांव में बाबा पुरवा मजरे में टिकरी-कटरा मार्ग पर गुरुवार की सुबह 06 बजे बिजली के खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के खडौंवा गांव का रहने वाला युवक गिरिजेश तिवारी पुत्र राम कृष्ण तिवारी उम्र 30 वर्ष अयोध्या जनपद के अयोध्या आई हास्पिटल में नौकरी करता था। गुरुवार की सुबह वह अपनी नाइट सिफ्ट की ड्यूटी खत्म करके बाइक से वापस घर लौट रहा था। फत्तेपुर गांव के बाबा पुरवा मजरे में करीब 6:30 बजे बिजली के खंभे से टकराने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। थाना अध्यक्ष नवाबगंज तेज प्रताप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के गोंडा भेजा गया है। मृतक के भाई उमेश के द्वारा तहरीर दी गई है।
मृतक गिरिजेश के एक लड़की और दो लड़के हैं।


0 टिप्पणियाँ