मनोज मौर्य
गोंडा। बीती रात जिले के छपिया थाना क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद आक्रोशित युवक ने अपने एक दर्जन साथियों को लेकर चाकू फरसे व तमंचे के साथ दूसरे युवक के घर पर चढ़कर हमला बोल दिया जिसमें चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक छपिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत मसकनवा स्थित रानी जोत गांव के रहने वाले दीपांशु कौशल बीते शनिवार को सब्जी लेने मसकनवा बाजार गया हुआ था तभी गांव के ही दद्दू गुप्ता पुत्र शिव कुमार की दीपांशु के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। उस समय तो दद्दू गुप्ता वहां से चला गया लेकिन बीते रविवार की रात 8:45 बजे अपने 1 दर्जन से अधिक साथियों मकालु, अंशु ,शिवमंगल, हरि ओम सोनी, आयुष, आशीष, सनी पाण्डेय, हिमांशु गुप्ता, अमित कसौधन, ओम प्रकाश समेत कुछ अन्य चाकू ,फरसे व तमंचे के साथ दीपांशु के घर पर आ धमके। जहाँ गली में खड़े दीपांशु के भाई हर्षित कौशल के ऊपर हमला कर दिया । जिस पर हल्ला गुहार होने पर घर के अन्य लोग बीच-बचाव हेतु निकले तो हमलावर उनके ऊपर भी चाकुओं से हमला कर दिया।जिसमें हर्ष,पीयूष,दीपांशु,
सुजल उनके हमले में गंभीर रूप से घायल हो गये।
बहरहाल छपिया पुलिस ने दीपांशु के चाचा दीनानाथ कौशल पुत्र रमाशंकर की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है
तथा घटना में शामिल नामजदों में से पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया है।


0 टिप्पणियाँ