गोण्डा-एसपी को राखी बांध मांगी जिले की शांति व सुरक्षा

प्रजापति ब्रम्हकुमारी श्री विश्वविद्यालय की बहनों ने चंदन लगा खिलाई मिठाई
मनोज मौर्य 
गोण्डा-गुरूवार को शहर के जानकीनगर स्थित प्रजापति  ब्रम्हकुमारी श्री विश्वविद्यालय की बहनो ने पुलिस अधीक्षकप आकाश तोमर को चंदन लगाकर मिठाई खिला राखी उनकी कलाई में बांधकर उनसे जिले की शांति और सुरक्षा हेतु वचन मांगा।
बताते चलें कि,रक्षाबंधन के अवसर पर शहर के जानकीनगर इलाके में स्थित  ब्रम्हकुमारी श्री विश्वविद्यालय की बहनों ने पुलिस अधीक्षक को उनके आवास स्थित कार्यालय पहुँच कर पूरे विधान से तिलक लगा मिठाई खिलाते हुये राखी बांधी तथा उनसे जनपद को अपराध मुक्त बनाने के साथ शांति व सुरक्षा हेतु वचन लिया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बहनो को इसका वचन देते हुये जिले की सुरक्षा व शांति हेतु सभी जरूरी कदम उठाये जाने के प्रति आश्वस्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ