पंकज चतुर्वेदी
रामनगर बाराबंकी। बीते शनिवार की रात बाराबंकी बहराइच हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया तेज रफ्तार रोडवेज बस ने डीसीएम में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिसके चलते बस पर सवार दर्जनों लोग घायल हो गए घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर लाया गया। अधिक चोटिल यात्रियों का प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर होने के चलते चार लोगों को बाराबंकी जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार रोडवेज बस का ड्राइवर डीसीएम को ओवरटेक कर रहा था इसी दौरान उसका नियंत्रण हट गया और पीछे से टक्कर हो गई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रोडवेज बस के परखच्चे उड़ गए बस के एक तरफ का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया यह बस बलरामपुर डिपो की कानपुर से बलरामपुर जा रही थी। इस बस में करीब 80 यात्री सवार थे।हादसे में करीब दर्जनभर यात्री घायल हो गए जिसमें से चार की हालत गंभीर है। जिन्हें बाराबंकी जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
यह हादसा देर रात करीब दो बजे बाराबंकी जिले के थाना क्षेत्र रामनगर में हुआ। घटना बांदा बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित दलसराय गांव के पास हुई बलरामपुर डिपो की रोडवेज बस जो गुरुवार रात करीब साढ़े 10 बजे कानपुर से बलरामपुर के लिए रवाना हुई थी देर रात 2 बजे बाराबंकी के दलसराय में यह हादसे का शिकार हो गई। दरअसल रोडवेज बस एक डीसीएम को ओवरटेक कर रही थी इसी दौरान ड्राइवर का नियंत्रण बस से हट गया और बस पीछे से डीसीएम में जा टकराई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और एक तरफ का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही आनन-फानन में रामनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया बस में80 यात्री सवार थे 80 यात्रियों में से दर्जन भर यात्री इस हादसे में घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने इलाज के लिए एंबुलेंस की मदद से स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल चार की हालत नाजुक होने के चलते उन्हें बाराबंकी जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जिसमें दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। इनमें सुमन साहू सियाराम सुखदेव वर्मा और शारदा हैं। फिलहाल जिला अस्पताल में चारों को प्राथमिक उपचार देने के बाद हालत ज्यादा गंभीर होने के चलते उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। बस में सवार सभी यात्री नींद में थे हादसे के बाद मौके पर लोगों की चीख पुकार मच गई।जिसके बाद स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी।घायल यात्रियों का कहना है कि बस कानपुर से बलरामपुर के लिए जा रही थी और इस बस में करीब 80 यात्री सवार थे हादसे के समय सभी यात्री नींद में थे यह हादसा कैसे हुआ वह जान नहीं पाए यात्रियों के मुताबिक जब बस की जबरदस्त टक्कर हुई तो उन लोगों की नींद खुली तब तक वह लोग काफी चोटिल हो चुके थे और बेहोशी की हालत में थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्थानीय लोग इतना बड़ा हादसा देख कर स्तंभ थे।
थाना प्रभारी संतोष सिंह ने कहा भोर पहर तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।जो भी घायल थे उन्हें रामनगर से जिला चिकित्सालय भेजा गया है। सभी के परिवारी जनों को सूचना भी दे दी गई है।


0 टिप्पणियाँ