मनोज मौर्य
गोंडा। रविवार की सुबह करीब 8:30 बजे जिले के नवाबगंज कस्बे के संचरही मोहल्ले में हुये बारूदी विस्फोट में एक मकान के परखच्चे उड़ गये।जिसके मलवे में दबकर कर एक 52 वर्षीय महिला की मौत हो गई तथा उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की जानकारी होते ही कई थानो की फोर्स समेत एएसपी शिवराज ,एसडीएम शत्रुधन पाठक,सीओ संसार सिंह राठी घटना स्थल पर पहुंच गये तथा एएसपी ने घटना की जानकारी ली व वहाँ मौजूद पुलिस कर्मियों को आवाश्यक दिशा निर्देश दिये।
बताया जाता है कि उस मकान में अवैध रूप से पटाखा/गोला बनाने का कारोबार किया जा रहा था। जिससे या धमाका हुआ।
मालिक का नाम बट्टे बताया जा रहा है मृतक महिला का नाम सदरुन्निशा बताया गया है एक बच्चा घायल है जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताते चलें कि,आठ वर्ष पूर्व भी वहाँ विस्फोटकों को बनाते समय ऐसी घटना घट चुकी है तथा पिछले वर्ष वजीरगंज थानाक्षेत्र के टिकरी में इस तरह की भयंकर घटना घटी थी ।जिसमें 8 की जान चली गई जिसमें तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी व एक हल्का दरोगा समेत दो सिपाही लाइन हाजिर हो गये थे। बावजूद इसके उन गंभीर घटनाओं से नवाबगंज पुलिस ने सबक नहीं लिया और यह घटना घट गई।बहरहाल जांच व कार्यवाही जारी है।
वहीं इस गंभीर घटना की जांच के आदेश पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर द्वारा दे दिया गया है।


0 टिप्पणियाँ