गोण्डा - भूमि विवाद में चाकू से हुये हमले में एक की मौत,एक घायल

इस घटना से इलाके में सनसनी,मौके पर पहुँचे एएसपी ने जाँच के दिये निर्देश
गोण्डा डेस्क 
गोण्डा। जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम खजुरिया में मंगलवार की सुबह जमीनी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने दो युवकों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें दोनो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये।आनन-फानन में घायलों को सीएचसी पहुँचाया गया ,जहाँ  एक की मौत हो गई,वहीं दूसरे का इलाज चल रहा है। गाँव में घटी इस घटना से क्षेत्र में गाँव व इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए इलाज के लिये राजकीय मेडिकल कालेज गोंडा रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है। हालांकि मौके पर पहुँचे एएसपी राधेश्याम राय ने आरोपियों की गिरिफ्तारी के निर्देश दे दिये हैं,वहीं मौके पर गाँव में पुलिस बलों मौजूद है।
मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत खजुरिया के मजरा निधानपुरवा में, रूप नारायन अवस्थी और ब्रह्मादीन कुरील के बीच पुराना भूमि विवाद है। मंगलवार की सुबह इसी विवादित जमीन को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में लाठी डंडे व धारदार हथियार चलने लगे। इसी बीच ब्रह्मादीन के पक्ष ने रूप नरायन के पक्ष के दो युवकों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। दोनों पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए गए। इस हमले में मंशाराम अवस्थी (26) पुत्र नंदलाल अवस्थी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रूप नरायन का पुत्र बब्लू अवस्थी (28) गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल बब्लू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां मौजूद डॉक्टर इमरान मोईद ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिले के राजकीय मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सीएचसी कर्नलगंज पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय और क्षेत्रधिकारी उमेश्वर प्रभात सिंह ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से पूरी जानकारी ली और उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक घटना में घायल बब्लू अवस्थी 28 वर्ष को गोण्डा से नाजुक हालत में लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया है। मौके पर भारी फोर्स तैनात है। एएसपी (पश्चिमी)ने बताया कि,भूमि के विवाद को लेकर यह घटना कारित हुई है।जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हुये थे ।जिन्हें इलाज के लिये सीएचसी ले जाया गया ,जहाँ एक की मौत हो गई तथा एक का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है तथा इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है इसी के साथ अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ