गोण्डा - रिश्वत न देने पर आवास सूची से नाम काटने का लगाया आरोप, शिकायत

ग्राम प्रधान ने की थी दस हजार रुपए की माँग
गोण्डा डेस्क 
गोण्डा। रिश्वत के दस हजार प्रधान को नहीं देने पर आवास पात्रता सूची से नाम कटवाने का ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप लगाते हुये इसकी शिकायत पीड़ित ने जिलाधिकारी से करते हुये कार्रवाई की माँग की है।
पीड़ित की पत्नी केतकी का वर्ष 2020-21 की पात्रता सूची में नाम शामिल था। 
हलधरमऊ विकास खण्ड के भड़सड़ा ग्राम के रहने वाले  दिव्यांग लखनलाल तिवारी ने जिलाधिकारी को दिये अपने शिकायती पत्र में कहा है कि, उसे आवास दिलाने के नाम पर प्रधान ने दस हज़ार रुपये की मांग की थी,लेकिन पैसा न देने की वजह से आवास सूची से उसका नाम काट दिया गया और पीड़ित के पास पक्का मकान बताते हुए उसे अपात्र घोषित कर दिया गया। जबकि लखन लाल तिवारी व ग्रामीणों ने कहा कि उसके पास रहने के लिए पक्का मकान तो छोड़ो फूस का भी घर नही है। वह जिस घर मे रह रहा है वह उसके भाई का है। पीड़ित व्यक्ति पाँच बेटियों का पिता है । उसकी आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर और दयनीय है,ऐसे में वह बेहद परेशान है। अब सवाल ये उठता है कि आखिर सरकार की मंशा पर पानी फेरने वाले ये लोग कौन है जो गरीबो का निवाला छीनने का काम कर रहे हैं। यदि ऐसे पात्र लाभार्थियों को आवास मुहैया नही होता है तो मानवता को शर्मसार करने वाली बात होगी। इस मामले में ग्राम पंचायत के सचिव का कहना है हमारे द्वारा व्यक्ति को पात्र मानकर आवास सूची में नाम डाला गया था लेकिन जिले के टीम के द्वारा अपात्र किया गया है जिस पर हम कुछ नही कह सकते। वहीं प्रभारी खंड विकास अधिकारी नेहा मिश्रा ने बताया कि अगर प्रधान के द्वारा आवास के नाम पर पैसे की मांग की गई है तो इसकी जांच कराकर कार्यवाही की जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ