गोण्डा। रूपये लेकर हड़प लिये,पर जमीन का बैनामा नहीं किया।पीड़ित ग्राम प्रधान की शिकायत पर एसपी विनीत जायसवाल के आदेश पर एक व्यक्ति के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। प्रकरण करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम दिनारी का है। जहाँ के ग्राम प्रधान जहीर खां ने पुलिस अधीक्षक को दिये अपनी तहरीर में बताया कि, गाँव के ही साजिद 25 वर्ष पूर्व उनके घर आये औऱ आवश्यक कार्य बताकर अपनी भूमि बेंचने को कहने लगे। जिस पर 75.80 वर्ग मीटर भूमि 3,79,000 रुपये में तय हुई। आरोप है की उसने गांव वालों के समक्ष 60,000 रुपये बतौर एडवांस साजिद को दे दिया। उसके बाद कई किस्तों में सम्पूर्ण धनराशि साजिद ने प्राप्त कर लिया।फिर भी वह बहानेबाजी करके भूमि का बैनामा करने से बचता रहा। बीते 27 सितंबर 2024 क़ी सुबह वह साजिद के घर पहुंचे औऱ बैनामा करने को कहने लगे। साथ ही कहा की यदि जमीन नहीं देना चाहते हो तो रुपये वापस कर दो। जिस पर साजिद ने भूमि का बैनामा करने से मना कर दिया औऱ गाली देते हुए धमकी दिया की यदि भूमि व रुपये के संबंध में बात किया तो जान से मार दूंगा। प्रधान का आरोप है की उन्होंने कोतवाली में तहरीर दिया,लेकिन पुलिस मुकदमा नहीं लिखा। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने बताया की मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।


0 टिप्पणियाँ