गोण्डा - मुकदमा दर्ज होने बाद भी गिरफ्तारी न होने से भड़के इंजीनियर संगठन ने दी आंदोलन की चेतावनी

एसडीओ से अभद्रता का मामला,घटना में पुलिस
के लचर रवैये से  आक्रोशित विद्युत कर्मी।
गोण्डा डेस्क 
गोण्डा। गोण्डा बिजली कनेक्शन को लेकर बड़गांव उपखंड में एसडीओ के साथ हुई अभद्रता पर मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आरोपियों की गिरिफ्तारी न होने से आक्रोशित विद्युत कर्मियों ने प्रेस-कॉन्फ्रेंस आयोजित कर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि,यदि पुलिस अविलंब आरोपियों की गिरिफ्तारी नहीं करती तो वे प्रदेश स्तर पर लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध जतायेंगे।
मंगलवार को राज्य विद्युत परिषद जू.इं.संगठन के गोण्डा कार्यालय में आयोजित प्रेस-कॉन्फ्रेंस में संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामाजी ने कहा कि,बीते 25 अक्टूबर को बड़गांव उपखंड में एसडीओ नरसिंह नारायण भारतीय के साथ अवध केसरी सेना के अध्यक्ष नीरज सिंह व उनके साथियों ने जिस तरह से अभद्रता कर उन्हें जातिसूचक गालियाँ दी तथा जानमाल की धमकी दी वह निंदनीय है।हालांकि पुलिस ने 26 अक्टूबर को मुकदमा दर्ज कर लिया था ,लेकिन आरोपियों के रसूख के चलते उन्हें अबतक गिरफ्तार नहीं किया। जिससे बढ़े हुये मनोबल के साथ आरोपी उल्टा पीड़ित एसडीओ पर घूसखोरी का आरोप लगाते हुये विभिन्न सोशल प्लेटफॉर्म के माध्यम से धमका रहे हैं ।इसके चलते एसडीओ व उनके परिजन खौफ में हैं।
पुलिस को बिना किसी देरी के आरोपियों को गिरफ्तार करना चाहिए, जिससे उनके अंदर भय पैदा हो सके।यदि ऐसा पुलिस ने नहीं किया तो एसडीओ के साथ कुछ भी घटना घट सकती है।
पुलिस को तुरंत ही गिरफ्तार करने की कार्रवाई करनी चाहिए।
यदि सीघ्र ही आरोपियों की गिरिफ्तारी नहीं हुई तो इंजीनियर संघ लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होगा।उन्होंने कहा कि,यह आंदोलन स्थानीय स्तर से शुरू होकर प्रदेश स्तर तक जायेगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिले के पुलिस प्रशासन की होगी।
इस दौरान दर्जन के करीब एसडीओ व जू.इंजीनियर वहाँ मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ