गोण्डा-महिला की बेरहमी से हत्या कर फरार इनामी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

अनिल बनकर अनस ने की थी महिला से दोस्ती,मन भरने के बाद में उतार दिया मौत के घाट
गोण्डा डेस्क 
गोण्डा। जिले के नवाबगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत सरयूघाट पुलिस चौकी के बगल गली में, ढाई माह पूर्व एक मकान के छत पर बने कमरे से एक महिला का शव बरामद हुआ था। जिसमें उसके पेट को किसी धारदार हथियार से फाड़ कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस को कमरे में तलाशी के दौरान बरामद हुए आधार कार्ड से महिला की पहचान उमा देवी पत्नी रविशंकर निवासी अब्दाल खास पकड़ीतर थाना सोरांव जिला प्रयागराज के रूप में हुई थी।मृतक महिला अपने प्रेमी अनिल उर्फ मोहम्मद अनस के साथ कटरा शिवदयाल गंज के फत्तेपुर में लक्ष्मी देवी के मकान में किराये पर रह रही थी।  वहीं विभिन्न माध्यमों से मिली जानकारी के आधार पर महिला के पति रविशंकर ने बीते 25 अगस्त को थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे में बताया कि उसकी विवाह करीब 14 वर्ष पहले उमा देवी के साथ हुआ था। जिससे तीन बच्चे भी हैं। 2023 में वह एक मामले में जेल चला गया। इसी दौरान कौशांबी जिले के पिपरी थाना के पुरैनी गांव निवासी अनिल उर्फ मोहम्मद अनस से उसकी पत्नी का संबंध हो गया और दोनों भाग कर कटरा शिवदयाल गंज में किराये पर कमरा लेकर पति-पत्नी की तरह साथ रहने लगे।दोनों लोग अयोध्या में फेरी लगा कर खिलौना बेंचने लगे। बीते 22 अगस्त को अनिल उर्फ अनस उसकी पत्नी की हत्या कर फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि, मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में लगी थी। इसी बीच आरोपी के के ऊपर 15,000  रूपए का इनाम भी घोषित किया गया था। ‌बुधवार की सुबह मुखबिर की  सूचना पर आरोपी अनिल उर्फ मोहम्मद अनस को लोलपुर फोरलेन हाइवे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके निशानदेही पर आलाकत्ल चाकू को भी बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ