गोण्डा - मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार को रौंदा,दर्दनाक मौत

अपनी ही शादी का कार्ड गया था बाँटने,लौटते समय बालेश्वरगंज के समीप हुआ यह हादसा।
गोण्डा डेस्क 
गोण्डा। जिले के वजीरगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत बालेश्वरगंज-भरहापारा मार्ग पर रविवार देर शाम अपनी शादी का कार्ड बाँट कर बाइक से लौट रहे एक युवक को मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने रौंद डाला।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।वहीं इस हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया तथा मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।इस दौरान किसी ने डायल 112 पुलिस को इसकी सूचना दी।जिसके बाद घटनास्थल पर पहुँची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को एंबुलेंस के जरिये सीएचसी वजीरगंज भेजा ,जहाँ रास्ते
में ही उसकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक थानाक्षेत्र के मुड़िला भगोहर निवासी अमित मौर्य (25) पुत्र राजू मौर्य अगले महीने की 4 तारीख को होने वाली शादी का कार्ड बाँटने गया हुआ था।देर शाम करीब 08:30 पर जब वह कार्ड बाँटकर वापस लौट रहा था। तभी बालेश्वरगंज-भरहापारा मार्ग पर बाजार के समीप ही मिट्टी लदी अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राली  उसे रौंदती हुई निकल गई।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि,शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिये मुख्यालय भेज दिया गया है,व अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

  1. jis kutte ne ye kiya hai use faansi pe latka dena chahiye...... or uttar pradesh police ko dhyan dena chahiye ki vaha bhi helmet jaruri hai.. to log ghar se helmet pahan ke hi nikle

    जवाब देंहटाएं