गोण्डा। जिले के नवाबगंज थानाक्षेत्र में ट्रैक्टर चालित मशीन से चारा काटते समय युवक के हाथ की पाँचों उंगलियाँ कट गईं।जिससे वह गंभीर रूप से घायल गया।युवक को उसके परिजनों ने अयोध्या स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है। जहाँ उसका इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के दुबौली मैनपुर गांव के रहने वाले कुलदीप दूबे बुधवार की दोपहर में करीब दो बजे अपने पशुओं के लिए ट्रैक्टर चालित मशीन से चारा काट रहा था । इसी दौरान उसका हाथ चारा काटने वाली मशीन में फंश गया। परिवार के लोग जबतक ट्रैक्टर को बंद करते तब तक उसके बाएं हाथ की सभी उंगलियां मशीन में फंसकर कट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजन खून से लथपथ हालत में उसे अयोध्या के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।


0 टिप्पणियाँ