गोण्डा। जिले के करनैलगंज में विद्युत बिल बकाया वसूली करने गये संविदा कर्मियों क़ो एक फर्म के लोगों ने जातिसूचक शब्दों के साथ गाली देकर पहले अभद्रता की,जिसके विरोध पर उनकी पिटाई भी की। जिसकी लिखित शिकायत पीड़ित कर्मियों ने पुलिस से की है।
पुलिस को दिये अपने तहरीर में
विद्युत उपकेंद्र करनैलगंज में तैनात संविदा कर्मी बाबादीन, शैलेन्द्र सिंह, अभिषेक कुमार द्विवेदी, परमेश्वर व टेक्नीशियन सर्वेश कुमार ने कहा है कि, शनिवार क़ो सोनादासी मोहल्ले में कर्मचारियों क़ी टीम बकाया विद्युत बिल क़ी बकाया वसूली कर रही थी। जब वह सभी मोहल्ला सोनादासी पुरवा नगर कर्नलगंज निवासी चमन ट्रेडर्स का संचालक मोहम्मद रफीक के पास बकाया वसूली के लिये पहुँचे और धनराशि जमा करने क़ो कहा तो, फर्म संचालक ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुये गाली देने के साथ उनसे मारपीट की। कर्मचारियों ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किये जाने क़ी मांग क़ी है। इस संबंध में करनैलगंज कस्बा चौकी प्रभारी सोम प्रताप सिंह ने बताया की तहरीर मिली है,जांच क़ी जा रही है।


0 टिप्पणियाँ