गोण्डा - भूमि विवाद में हुई मारपीट में पाँच पर केस

गोण्डा डेस्क 
गोण्डा । जिले के वजीरगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत एक गाँव में भूमि विवाद के चलते गुरुवार की सुबह दो पक्षों में हुये संघर्ष में दोनो पक्षों के पाँच लोग चोटिल हो गये। पुलिस ने दोनो की तहरीर पर केस दर्ज मामले की जाँच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक थानाक्षेत्र के परसिया गाँव के रहने वाले पित्रदीन तिवारी पुत्र शिवबहादुर व दुर्गेश्वर प्रसाद तिवारी पुत्र साँवल प्रसाद तिवारी के मध्य पुराना भूमि विवाद है।
जिसको लेकर गुरुवार सुबह दस बजे दोनो के बीच कहासुनी हो गई । जो मारपीट में तब्दील हो गई। जिसमें एक पक्ष के पित्रदीन ,अशोक व रामनारायण पाण्डेय तथा दूसरे पक्ष के दुर्गेश्वर व विवेकानन्द चोटिल हो गये।
थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि,जमीनी विवाद में यह मारपीट  हुई है।जिसमें एक पक्ष से तीन व दूसरे पक्ष से दो लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ