गोण्डा - हेल्मेट देकर एएसपी व सदर विधायक ने लोगों को सड़क नियमों के प्रति किया जागरूक

यातायात माह नवंबर 2024 के तहत गुरूनानक चौक पर चलाया अभियान
गोण्डा डेस्क 
गोण्डा। सोमवार को ''यातायात माह'' नवम्बर-2024 के मद्देनजर शहर के गुरुनानक चौक पर सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह और एएसपी (पूर्वी) मनोज रावत ने वहाँ से गुजर रहे राहगीरों को हेल्मेट वितरण कर उन्हें सड़क नियमों के प्रति जागरूक किया।
इस दौरान लोगों से कहा कि,बाइक चलाते हुये हेल्मेट के उपयोग के साथ सड़क नियमों का प्रतिबद्धता के साथ पालन करें। एएसपी ने कहा कि,हेलमेट पहनने से मस्तिष्क व सिर में गंभीर चोट आने से बचा जा सकता है तथा वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने व यातायात नियमो का पालन करके सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है । उन्होंने हेल्मेट वितरण के दौरान आम जनमानस व वाहन चालकों को संबोधित करते हुए यातायात नियमों के पालन करने व कराने का संदेश दिया। 
इस दौरान नगर कोतवाल मनोज कुमार पाठक, यातायात प्रभारी  जगदम्बा गुप्ता व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण  मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ