गोण्डा - सक्रिय कार्यकर्ताओं को मिले बूथ समिति में स्थान - घनश्याम जायसवाल

समीक्षा बैठक में चुनाव को लेकर दी गई जानकारियाँ
गोण्डा डेस्क 
गोण्डा । भाजपा बूथ अध्यक्ष निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर मंडल चुनाव अधिकारी घनश्याम जायसवाल ने जिले के नवाबगंज कस्बे में गुरूवार को चुनाव तैयारियों की समीक्षा बैठक की गयी। जिसमें मंडल चुनाव अधिकारी घनश्याम जायसवाल ने पार्टी के प्रति वफादार व सक्रिय कार्यकर्ताओं का निष्पक्ष चयन करने की सलाह शक्ति केंद्र चुनाव अधिकारियों को दी। इस दौरान उन्होंने पच्चीस प्रतिशत नये व सक्रिय कार्यकर्ताओं समेत तीन महिलाओं के साथ सभी वर्गों के लोगों को ध्यान रखकर नई बूथ समिति चयन करने का प्रस्ताव दिया। 
मंडल चुनाव अधिकारी ने कहा  कि, शक्ति केंद्र के चुनाव अधिकारियों के साथ बैठक कर बूथ अध्यक्ष चुनाव एवं समितियां का गठन करने के बारे में चुनाव अधिकारियों के साथ कार्यशाला का आयोजन किया गया था।
जिसमें शक्ति केंद्र पड़ाव के चुनाव अधिकारी आशीष तिवारी,  मुठ्ठीगंज के चुनाव अधिकारी शैलेन्द्र तिवारी,
पोख्ता दरवाजा के चुनाव अधिकारी अभिषेक पाण्डेय,  कल्याण पुर के चुनाव अधिकारी आलोक तिवारी, महंगूपुर के चुनाव अधिकारी संजय पाण्डेय शामिल हुए।
जिसमें इस पर सहमति जताई गई कि,बूथ अध्यक्ष के साथ-साथ समिति में तीन महिलाओं एवं सभी वर्ग के कार्यकर्ताओं का चयन किया जाएगा। तथा बूथ समिति में कई वर्षों से संगठन के प्रति अच्छे कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को प्रमोशन कर मंडल की टीम में शामिल किया जाएगा और उनके स्थान पर नए सक्रिय कार्यकर्ताओं का चयन किया जाएगा।
इस दौरान यह भी तय हुआ कि,बूथ टीम में नए एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को भी प्राथमिकता दी जाएगी। 
मंडल चुनाव अधिकारी ने कहा कि,भारतीय जनता पार्टी में ही लोकतांत्रिक व पारदर्शी तरीके से चुनाव कराया जाता है तथा बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता आगे चलकर संगठन के बड़े पदों पर विराजमान होता है। उन्होंने कहा कि,अन्य पार्टियों में इस तरह की व्यवस्था नहीं है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ