गोण्डा डेस्क
गोण्डा।सर्दी के मौसम में जनपद के सभी गौ-आश्रय स्थलों के साथ कान्हा गौशालाओं में गौवंशों के ठंड से बचाव के लिए सभी उपाय करने के लिये मातहतों को डीएम ने सख्त निर्देश जारी किए हैं।
उन्होंने निर्देशों का पालन न करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने को भी चेताया है।
डीएम नेहा शर्मा ने निर्देश संबंधितों को निर्देश दिया है कि,जनपद के सभी गौ-आश्रय स्थलों पर अलाव जलाने की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाए। इसी के साथ पशुओं के लिए भूसे, तिरपाल, बोरी आदि से बिछावन तैयार करने और उन्हें ठंड से बचाने के लिए गर्म वातावरण उपलब्ध कराने को कहा गया है।
डीएम ने पशुओं को हरा चारा, गुड़ और पौष्टिक आहार की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये भी निर्देशित किया है। इसी के साथ उन्होंने रात के समय गौ-आश्रय स्थलों की सुरक्षा को लेकर चौकीदार की तैनाती को भी अनिवार्य बताया।
उन्होंने गौ-आश्रय स्थलों के अंदर साफ-सफाई व स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को कहा है तथा खुले में कचरा न फेंके जाने का भी निर्देश दिया है।
डीएम ने इसकी रिपोर्ट 28 नवंबर जिला प्रशासन को सौंपने को कहा है।


0 टिप्पणियाँ