गोण्डा - पुलिस कर्मियों को एएसपी ने दिया साफ्ट स्किल प्रशिक्षण

एक निरीक्षक व नौ उपनिरीक्षकों समेत 95 पुलिस कर्मियों को कुम्भ मेला ड्युटी के लिया किया प्रशिक्षित
गोण्डा डेस्क 
गोण्डा । कुम्भ मेला ड्युटी के मद्देनजर शनिवार को एसपी के निर्देशन में पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय (पश्चिमी) ने मेले को सकुशल एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराये जाने के लिये जिले से लगाये गये एक निरीक्षक व नौ उपनिरिक्षकों समेत 95 पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान अपनी प्रतिबद्धताओं और जिम्मेदारियों का पालन करने के लिये प्रशिक्षित किया।
इस दौरान एएसपी ने उन्हें अपने आस-पास के वातावरण का ध्यान रखने और विवेकशील बने  रहने  के लिये कहा ।इसी के साथ उन्होंने  महिला, बच्चों, वृद्ध व साधु संतो के संग आचरण एवं अपने संवाद अच्छा बनाने तथा अपनी आवाज के लहजे और शारीरिक भाषा पर ध्यान देने के लिये कहा। एएसपी श्रद्धालुओं से समावेशी भाषा का प्रयोग व मुस्कुराकर अभिवादन करने के साथ सभी अधिकारियो के नम्बर अपने पास रखने व किसी भी प्रकार की समस्या होने पर  उच्चाधिकारियों को सूचित करने के लिये कहा गया । उन्होंने सभी  पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान अनुशासन, संयम व अच्छा आचरण रखने तथा अपने पहचान पत्र एवं ड्यूटी कार्ड साथ रखने को कहा। इसी के साथ साफ-सुथरी वर्दी पहनने व मेला ड्यूटी के दौरान किसी भी स्थितियों व परिस्थितियों से शांतिपूर्ण तरीके से निपटने के लिए जरूरी निर्देश दिये ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ