गोण्डा। मुख्यालय स्थित बड़गांव इलाके में एक बोलेरो जीप की स्टेयरिंग फेल हो जाने से वह अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुये ओवरब्रिज से नीचे गिर गई।इस हादसे में चालक समेत दो लोग घायल हो गये।
जिन्हें आसपास के लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो से बाहर निकाला तथा उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।जहाँ एक को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है वहीं दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक नगर कोतवाली क्षेत्र के जयनगरा निवासी बोलेरो चालक अंकुर पुत्र सेतु व उसके साथ सवार
विनय कुमार पुत्र ब्रह्मानंद
बोलेरो पिकअप गाड़ी संख्या यूपी 43-T-8991 ओवर ब्रिज से होते हेये सेमरा की तरफ से जयनारायण चौराहे की ओर आ रहा था।इसी दौरान अचानक अनियंत्रित होकर वह डिवाइडर छोड़कर ओवर ब्रिज से रानी बाजार में नीचे गिर गया है जिसमें दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं । जिन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।
इस संबंध में नगर कोतवाल मनोज पाठक ने बताया की एक इलाज के बाद अपने घर चला गया है व दूसरे का इलाज किया जा रहा है।


0 टिप्पणियाँ