गोण्डा - जिम संचालक पर मिलावटी प्रोटीन पाउडर बेचने का आरोप की सीएम पोर्टल पर शिकायत

गोण्डा डेस्क 
गोण्डा। कस्बे के पड़ाव मोहल्ले में संचालित एक जिम के संचालक पर एक युवक ने मिलावटी प्रोटीन पाउडर बेचने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है।
क्षेत्र के लौव्वाबीरपुर गाँव के रहने वाले युवक इंद्र किशोर ने कस्बे के पड़ाव मोहल्ले में स्थित द हंक जिम के संचालक संजय साहू पर मिलावटी प्रोटीन पाउडर बेचने का आरोप लगाया है।
युवक ने बताया कि उसने द हंक जिम के संचालक से बीएनसी गेनर नाम का प्रोटीन पाउडर 2,000 रूपये में खरीदा था। जब घर जाकर उसने डिब्बा खोला और पाउडर को घोलकर पीना चाहा तो उसमें बदबू आ रही थी। जिसके बाद पाउडर वापस करने के लिए जब जिम संचालक को फोन किया तो उसने कहा कि वह बाद में बात करेगा। करीब तीन महीने तक बार बार वापस करने के लिए कहने पर भी संचालक ने पाउडर वापस नहीं लिया। जिसके बाद मिलावटी प्रोटीन पाउडर बेचने की शिकायत युवक द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई है। इस संबंध में जिम संचालक ने कहा कि उसके पास लाइसेंस हैं और आरोप निराधार है।
इस संबंध में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह ने कहा कि मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने और निर्मित करने वालों पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ