गोण्डा - पेड़ से टकराई बुलेट बाइक खड्डे में गिरी,दो सगे भाईयों की दर्दनाक मौत

खरगुपुर-इटियाथोक मार्ग पर बेंदुली मोड़ पर हुआ ये हादसा,परिजनो में मचा कोहराम
गोण्डा डेस्क 
गोण्डा।बुधवार को जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र अंतर्गत,खरगुपुर-इटियाथोक के बेंदुली मोड़ पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बुलेट बाइक पेड़ से टकराकर गहरे खड्डे में गिर गई।जिसमें बुलेट बाइक पर सवार दो सगे भाईयों की दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की जानकारी परिजनो को होते ही वहाँ कोहराम मच गया।वहीं इस हादसे की सूचना पर पहुँची इटियाथोक पुलिस ने मृतक युवकों के शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक खरगुपुर थानाक्षेत्र के परशुरामपुर गाँव के रहने वाले दिलीप यादव (27) अपनी बुलेट बाइक से पंजाब से लौटे अपने बड़े भाई अजय यादव (30) को इटियाथोक बाजार लेने गया था। भाई को साथ लेकर वापस  अपने घर लौटते समय अभिशप्त माने जाने वाले बेंदुली मोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो सड़क के किनारे एक पेड़ से टकरा गई।जिसके बाद बाइक सीधे पेड़ के बगल गहरे खड्डे में गिर गई।जिसमें दोनो सगे भाईयों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। 
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पाण्डेय ने बताया कि,दोनो के शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है व पुलिस अन्य जरूरी कार्यवाही की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ