गोण्डा डेस्क
गोण्डा। जिले के वजीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत भोपतपुर गाँव की एक बुजुर्ग महिला की झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन लगाने से उसकी मौत हो गई। मृतक के बेटे आरोपी चिकित्सक के विरुद्ध थाने पर तहरीर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक भोपतपुर गाँव के मजरे बाबा मनोहरदास पुरवा निवासी रामशंकर यादव की माँ सुरेमा देवी (60) को गुरुवार शाम सात बजे पेट दर्द की समस्या हुई, तो रमाशंकर गाँव के चौराहे पर स्थित गुड्डु सिंह की क्लीनिक पर ले गया। चिकित्सक ने दो इंजेक्शन लगाया उसके बाद वह अपनी को लेकर घर आ गया। किन्तु घर पहुँचते ही माँ की तबियत और अधिक बिगड़ गयी। जिससे घबराकर वह इलाज के लिए दुर्जनपुर बाजार में एक निजी अस्पताल के लिए निकला। किन्तु रास्ते में ही माँ की मौत हो गयी। वहाँ पहुंचने पर डॉक्टर ने भी मृत होने की पुष्टि की। शुक्रवार की सुबह बेटे ने नवाबगंज थाने में गलत इलाज करने को लेकर आरोपी चिकित्सक के खिलाफ तहरीर दी है। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने मृतका का पंचनामा करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मरचरी हॉउस भेज दिया। मृतका के दो बेटे हैं। दोनों का विवाह हो चुका है। मृतका के पति छेदीलाल यादव घर पर रहते हैं।
इस संबंध में वजीरगंज सीएचसी अधीक्षक आशुतोष शुक्ल ने बताया की घटना की जानकारी उन्हें नहीं है।


0 टिप्पणियाँ