गोण्डा डेस्क
गोंडा। देवीपाटन मंडल के अपर निदेशक स्वास्थ्य ने बृहस्पतिवार को नवाबगंज और वजीरगंज सीएचसी का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में पसरी गंदगी को देख कर नाराजागी जताई तथा अस्पताल को स्वच्छ रखने का निर्देश दिया।वहीं अपर निदेशक के जाते ही चीफ फार्मेसिस्ट के कक्ष में ताला लटका मिला।
स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक देवीपाटन जयंत कुमार बृहस्पतिवार को स्थानीय सीएचसी पर औचक निरीक्षण करने पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने उपस्थित पंजिका सहित अन्य अभिलेखों का निरीक्षण किया।इसके बाद एक्स-रे रूमि, वैक्सीन रूम तथा इमरजेंसी कक्ष का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की तरफ से चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में फैली गंदगी को देख कर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सीएचसी अधीक्षक डॉ विनियेश त्रिपाठी को अस्पताल परिसर की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।इस मौके पर एचईओ विपिन तिवारी, डॉ देवेंद्र सिंह सहित अस्पताल के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।
अपर निदेशक जब तक रहे तबतक सभी मौजूद रहे और टीकाकरण, एक्स-रे, दवा वितरण सहित सभी कक्ष खुले रहे लेकिन अपर निदेशक के जाते ही चीफ फार्मेसिस्ट के कक्ष में रोज की तरह ताला लटकने लगा। पूछने पर कर्मचारियों ने नाम ना जाहिर करने की शर्त पर बताया कि चीफ फार्मेसिस्ट रवीन्द्र कुमार अपर निदेशक के निरीक्षण के दौरान तो मौजूद थे लेकिन निदेशक के जाते ही वो भी कहीं चले गए।


0 टिप्पणियाँ