गोण्डा - लेखपाल को खनन माफिया और उसके गुर्गों ने पीटा ,एफआईआर दर्ज

अवैध मिट्टी खनन की जाँच में पहुँचे थे लेखपाल,मोबाइल तोड़ने के साथ भू लेख व बैग फाड़ा
गोण्डा डेस्क 
गोण्डा। बीते शनिवार को अवैध खनन की जाँच करने पहुँचे लेखपाल की खनन माफिया और उसके गुर्गों ने पिटाई कर दी।पीड़ित लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने पाँच सगे भाइयों और कुछ अज्ञात पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जाँच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत चंदवतपुर इलाके में हो रहे अवैध खनन की सूचना पर लेखपाल लेखपाल मानबहादुर वर्मा जाँच करने पहुँचमौजूद वहाँ जाँच करने पहुँचे थे।
जो वहाँ मौजूद कोतवाली नगर क्षेत्र के कटहामाफी निवासी खनन माफिया छोटकन,ननकुन,नाटे उर्फ शब्बीर, गुलफाम, नकहे पुत्रगण कासिम और उसके गुर्गों को पसंद नहीं आई।उन्होंने लेखपाल को गाली गलौज देना शुरू कर दिया ,जिसका विरोध करने पर लेखपाल की पिटाई  करते हुये उसका मोबाइल तोड़ दिया तथा उसके साथ भू चित्र (नक्शा) एंव सरकारी बैग को फाड़ डाला व दोबारा आने पर जान से मार डालने की धमकी दी।
लेखपाल मानबहादुर वर्मा की तहरीर कोतवाली देहात पुलिस ने अवैध मिट्टी की खनन करने वाले पाँचों सगे भाइयों पर एफआईआर दर्ज कर नकहे को गिरफ्तार कर लिया है ।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने जानकारी दी कि,पीड़ित लेखपाल की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर उनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है व अन्य कई तलाश की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ