गोण्डा। जिले के खरगुपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत एक गाँव में आपसी विवाद के बाद पति से नाराज हो पत्नी बच्चों के साथ अपने मायके चली गई,जिससे आहत हो युवक ने पेड़ पर फंदे से लटककर अपनी जान दे दी।सूचना पर पहुंची खरगुपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया।
वहीं इस घटना के बाद परिजनो में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र अंतर्गत जानकीनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के जमुनही हरदोपट्टी गांव के रहने वाले महेश वर्मा (29)की बीते गुरुवार को अपनी पत्नी ललिता के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। जिसकी सूचना पर डायल 112 पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों के बीच उपजे विवाद को समझा-बुझाकर शांत करा दिया था।
जिस पर नाराज ललिता अपने दोनो बच्चों के संग अपने मायके शिवसहाय पुरवा तेंदुवा चौखड़िया चली गई।
जिससे क्षुब्ध महेश ने गुरुवार की देर रात को घर के पास स्थित एक पेड़ पर फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों को पेड़ से लटकती हुई महेश की लाश दिखी, तो देखते ही देखते सूचना पूरे गांव में फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। महेश की मौत से पूरे गाँव में मातम का माहौल है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है व पुलिस अन्य जरूरी कार्यवाही कर रही है।


0 टिप्पणियाँ