गोण्डा - दबंगों की पिटाई में युवक हुआ बेहोश,केस दर्ज

गोण्डा डेस्क 
गोण्डा। जिले के नवाबगंज थानाक्षेत्र में मामूली बात को लेकर दबंगों ने युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। जिसे बेहोशी की हालत में स्थानीय सीएचसी पर भर्ती कराया गया। पीड़ित के भाई की तहरीर पर बाप बेटे सहित चार लोगों के लिए गैर इरादतन हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
      थाना क्षेत्र के दुल्लापुर गांव निवासी परमेश्वर तिवारी ने थाने पर दी गई तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर में उसका छोटा भाई सर्वेश तिवारी ठटिया गांव में गैस सिलेंडर लेने के लिए गया था ‌‌। वहीं पर सुरेन्द्र तिवारी उर्फ गुड्डू तिवारी उनके लड़के अनुभव तथा वैभव व सत्यप्रकाश उर्फ राजा निवासी ठटिया नवाबगंज गिर्द उसे गाली देने लगे मना करने पर लाठी- डंडा तथा लोहे की राड से काफी मारा पीटा।उसके भाई के बेहोश होने के बाद धमकी देते हुए चले गए। वेहोशी की हालत में उसे स्थानीय सीएचसी पर भर्ती कराया गया।अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम यादव ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ