गोण्डा - लोगों के साथ करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाला वीसी संचालक गिरफ्तार

बैंक कर्मियों की मिली-भगत से सीधे-सादे आम लोगों के साथ करता था हेराफेरी
गोण्डा डेस्क 
गोण्डा। करोड़ों की ठगी के मामले बैंक ऑफ बड़ौदा के बीसी संचालक को सोमवार जिले की देहात कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी सीधे-सादे आम ग्रामीणों को बनाता था वह अपनी ठगी का शिकार।
जनपद के कौड़िया थानाक्षेत्र के परसिया रानी गाँव निवासी राम कैलाश पुत्र रक्षाराम कोतवाली देहात क्षेत्र के चंदवतपुर में बैंक ऑफ बड़ौदा का बीसी संचालक का कार्य करता था।
रामकैलाश देश-विदेश में रहने वाले आसपास के लोगों के परिजनो को एफडी समेत पैसे के लेन-देन में बैंक कर्मियों की मदद से वह हेरा-फेरी करता था।
इस मामले में बीते छह माह पूर्व देहात कोतवाली में रामकैलाश के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।जिसमें गिरफ्तारी से बचने के लिये वह फरार चल रहा था।जिसे कोतवाल संजय कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध निरीक्षक संतोष सिंह रघुवंशी ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने न्यायालय भेज दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ