गोण्डा - प्रेमिका से नहीं मिल पाया तो युवक ने खुद को लगाई आग,लखनऊ रेफर

युवती का रिश्ते में फूफेरा भाई है युवक
गोण्डा डेस्क 
गोण्डा। सोमवार को जिले के उमरीबेगमगंज थानाक्षेत्र में अपनी माशूका से मिलने में नाकाम एक सनकी आशिक ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा लिया।जिसे गंभीर हालत में गोण्डा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।जहाँ उसकी स्थित गंभीर बताई जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव के रहने वाले युवक का परसपुर में रहने वाली उसके बुआ के देवर की बेटी से प्रेमसंबंध  था। फोन के जरिए एक दूसरे बातें करते रहते थे। दोनों के बीच प्रेम संबंधों की जानकारी जब लड़की के परिजनो को हुई तो चूंकि,दोनों रिश्ते में फूफेरे भाई-बहन हैं  इसलिये इन दोनो को अलग करने के लिये उन्होंने लड़की से मोबाइल ले लिया। जिसके बाद युवक की लड़की  से बातचीत बंद हो गई।जब इस बारे में उसने पता किया कि,उसकी मासूका उससे बात क्यों नहीं कर रही ,तो उसे जानकारी हुई कि,दोनो के संबंधों को खत्म करने के लिये लड़की के परिजनो ने उसे किसी  रिश्तेदार के यहाँ भेज दिया था। जिसकी वजह से उससे उसकी बात नहीं हो पा रही। जिस पर सनक में आये आशिक युवक पेट्रोल की बोतल और लाइटर लेकर युवती के घर आ धमका, खुद पर पेट्रोल छिड़क कर लाइटर से आग लगा ली।
इस संबंध में परसपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि, मामला संज्ञान में है,गंभीर अवस्था में उसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
हालांकि,अभी तहरीर नहीं मिली है,मिलने पर जो भी जरूरी कार्रवाई है की जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ