गोण्डा डेस्क
गोण्डा। बीते शुक्रवार को नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बेलसर रोड के बेलहरा कोठी पर ओटीएस कैंप में एक दलित कर्मी को मारपीट के मामले में कुछ स्थानीय दबंगों पर नगर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया हैं।
जहाँ पूरे शिवा बख्तावर उपकेंद पर तैनात तकनीशियन मुकुटराम की ड्युटी कैंप पर लगाई गई थी।
इस दौरान बिल जमा करने को लेकर अतुल मिश्रा पुत्र बड़कऊ ने अपने चार अज्ञात साथियों समेत वहाँ कर्मियों पर हमला कर दिया।जिसमें मुकुटराम की पिटाई कर दी गई।
इस संबंध में नगर कोतवाल संतोष मिश्रा ने बताया कि,एक नामजद और चार अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है।


0 टिप्पणियाँ