गोण्डा - दो दिन में मिलेगा अस्पताल में शुद्ध पेयजल

मनोज मौर्य 
गोण्डा। सीएचसी के मरीजों व आगंतुकों को शुद्ध ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने हेतू क्षेत्र पंचायत द्वारा एक वर्ष पूर्व वाटर कूलर मशीन लगाई गई। क्षेत्र पंचायत के पंचम वित्त से सीएचसी के एक अतिरिक्त कमरे में मशीन लगाई गई है। ठंड के महीने में मशीन में कुछ खराबी आ गई थी जिसे सीएचसी अधीक्षक डा आशुतोष शुक्ला ने उसे सुरक्षित रखने के लिये सीएचसी के एक कमरे में मशीन लगवा दी थी । जिसका तार  बंदरों ने काट दिया है।अधीक्षक ने बताया कि,इसकी शिकायत खंड विकास अधिकारी से की गई है,आश्वासन मिला है कि,दो दिन के भीतर मशीन की खराबी व तार को सही कराकर शुद्ध पेयजल उपलब्ध करा दिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ