गोण्डा। जिले के महिला चिकित्सालय में आशा बहुओं की दलाली व दबंगई की आये दिन मिलने वाली खबरों को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुये बीते शुक्रवार को सीएमएस डाक्टर देवेंद्र सिंह ने आशा बहुओं की अस्पताल में घुसने पर पाबंदी लगा दी।इस दौरान सीएमएस के साथ आशा बहुओं के बीच जोर दार बहस हुई तथा आशा बहुओं ने सीएमएस डॉक्टर देवेंद्र सिंह के इस फैसले के विरोध में मुर्दाबाद के नारे लगाये और पीएम तक जाने की धमकी दी। जिसका एक वीडियो भी शोसल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
बता दें कि,जिले के महिला अस्पताल में आशा बहुओं की आये दिन दलाली व प्रसव के लिये आई महिला और उनके परिजनो को मोटे कमीशन के चक्कर में बहला-फुसलाकर निजी अस्पतालों व नर्सिंग होम में ले जाने के मामलों को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुये महिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर देवेंद्र सिंह ने शुक्रवार को आशा बहुओं को अस्पताल में घुसने पर पाबंदी लगा दी।इस बात को लेकर अस्पताल में आशा बहुओं और सीएमएस के बीच जमकर बहस हो गई तथा दोनो पक्षों द्वारा एक दूसरे को धमकी व देख लेने की बात कही गई तथा आशा बहुओं ने सीएमएस के सामने सीएमएस मुर्दाबाद के नारे लगाये थे।जिसका किसी ने वीडियो बनाकर उसे शोसल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वहीं इस संबंध में सीएमएस डॉक्टर देवेंद्र सिंह का कहना है कि,आशा बहू का काम है कि,अस्पताल में रेफर केस व प्रसव पीड़िता के साथ आये तथा उन्हें अस्पताल में भर्ती कराकर वापस चली जायें,लेकिन यहाँ आशा बहुओं दलाली करती हैं और सारा दिन अस्पताल में रहते हुए मरीजों को निजी अस्पतालों में भेजती हैं।जिसके लिये उनका महिला अस्पताल परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है।


0 टिप्पणियाँ