गोंडा।जिले के नवाबगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत कोल्हमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में वन माफिया पुलिस व वन विभाग की मिली भगत से हरे व कीमती प्रतिबंधित पेड़ों पर खुलेआम आरा चला रहे हैं।जिसका एक वीडियो भी शोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है।हालांकि,पब्लिक ऐशिया इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता,लेकिन क्षेत्र में वन माफिया विभागीय मिलीभगत से खुलेआम पेड़ों को काट रहे हैं।
बता दें कि,चौकीक्षेत्र के दौलतपुर और मैनपुर समेत अन्य जगह वन माफिया हरे-भरे कीमती व प्रतिबंधित वृक्षों की आये दिन कटान करते रहते हैं तथा उसे पिकप, ट्राली आदि पर लादकर आरामशीनो तक पहुंचाते हुये मालामाल हो रहे हैं। लेकिन न तो क्षेत्र के वन अधिकारी और न ही पुलिस इन वन माफियाओं को पकड़ने व अवैध कटान पर अंकुश लगाने में दिलचस्पी दिखा रही है।
स्थानीय लोगों की माने तो वन माफियाओं से महीने की मोटी रकम संरक्षण शुल्क के रूप में पुलिस व वन विभाग को जाती है,जिसके चलते इनपर अंकुश नहीं लग पा रहा है।जिसके चलते ये वन माफिया बेखौफ होकर हरियाली को क्षेत्र से खत्म करने मे लगे हुये हैं।
इस संबंध में जब रेंजर अभिषेक सिंह से बात की गई तो उन्होंने अनभिज्ञता जताते हुये कहा कि,वीडियो भेजिए दिखवाते हैं।
अब सवाल यह है कि,इनका तंत्र कहाँ है,जिसे अवैध कटान की जानकारी नहीं हो पाती,जबकि वन माफिया खुलेआम पेड़ों को काट रहे हैं।
बहरहाल इस तरह की बातें इन वन माफियाओं की विभागीय मिलीभगत की ओर गंभीर इशारे कर रही हैं।


0 टिप्पणियाँ