गोण्डा - भतीजों ने बुजुर्ग चाचा को पीटा

गोंडा। जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कोल्हमपुर चौकी के शाहपुर गांव निवासी शाहिद अली पुत्र गरीब अली ने शनिवार को थाने पर दी गई तहरीर में कहा कि सुबह 11 बजे जमीनी विवाद को लेकर मेरे भतीजे साहिल एंव दिलशाद पुत्रगण दानिश अली और दानिश अली की पत्नी ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से मारा-पीटा और जान से मारने की धमकी भी दी है। बीच-बचाव करने आई मेरी पत्नी परवीन और मेरे लडकों शहजान और फरहान को भी पीट दिया।
थाना अध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार सभी आरोपियों पर एनसीआर दर्ज किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ