गोण्डा डेस्क
गोण्डा। बीते दिनो नगर और देहात कोतवाली में 2 हजार और मोबाइल तथा 20 हजार और मोबाइल की लूट करने वाले चार शातिर बदमाशों को नगर व देहात समेत एसओजी की संयुक्त टीम ने रात्रि चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस की घेराबंदी में पुलिस की ओर से आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया।जिसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है ।जहाँ उसका इलाज किया जा रहा है।
गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने एक स्कार्पियो कार ,एक अपाचे बाइक समेत दो मोबाइल फोन, 25 हजार पाँच सौ रुपए नगद व अवैध तमंचा कारतूस बरामद किया है।
इस संबंध पुलिस से मिली जानकारी में ये सभी बदमाश अभी हाल ही में एक ही दिन देहात कोतवाली के खोरंहसा चौकी क्षेत्र में एक व्यक्ति से 20 हजार रुपए व मोबाइल फोन लूट लिया था तथा उसी दिन नगर कोतवाली क्षेत्र मे 2 हजार रुपए व मोबाइल फोन की लूट की थी।
इन दोनो लूट की घटनाओं में बरामद स्कार्पियो का उपयोग करते थे।
इस संबंध में एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि,बीती रात्रि नगर व देहात कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त ने कटहाघाट के पास हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।इनमें एक बदमाश अभिनव को क्रास फायरिंग में गोली लगी है।जिसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।


1 टिप्पणियाँ
बहुत अच्छा लगता है
जवाब देंहटाएं